home page

Haryana: हरियाणा सचिवालय में आज सीएम की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक, शिक्षा विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद

 हरियाणा सचिवालय में आज 10 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होगी। ये बैठक शिक्षा विभागों की NEP पर होगी।
 | 
हरियाणा सचिवालय में आज सीएम की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक
 

 

हरियाणा सचिवालय में आज 10 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होगी। ये बैठक शिक्षा विभागों की NEP पर होगी। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे। इस अहम बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी रहेंगे मौजूद। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि शिक्षा मंत्री ने हाल ही में दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल डांडा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के 2025 में क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग की पुरजोर तैयारी है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, सोनीपत व गुरुग्राम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

इस दौरान यूनिवर्सिटी, कॉलेजों व विद्यालयों व शिक्षाविदों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे व ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया जाएगा। ढांडा बुधवार को दिल्ली में हरियाणा भवन में एनईपी को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग, रोहतक व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में सेमीनार आयोजित किए जाएं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web