Haryana Bhrti: हरियाणा के युवाओं की बल्ले बल्ले, हरियाणा सरकार देगी 2 लाख युवाओं को नौकरी ..!

Haryana Bhrti: हरियाणा में आज 67वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रेवाड़ी में बतौर मुख्यमंत्री पहली बार ध्वजारोहण किया। इसके बाद सीएम ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि स्वतंत्रता के आंदोलन में हरियाणा ने अहम भूमिका निभाई थी अंबाला से ही स्वतंत्रता की चिंगारी सुलगी थी। इस योगदान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंशन हर महीने 40 हजार रुपये दी है। Haryana Bhrti
इसके अलावा शहीदों को दी जाने वाली राशि को दोगुना कर दिया है। इस राशि को 1 करोड़ रुपये कर दी है। हमने अग्निवीरों को सीधी भर्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है। अब तक किसानों के अकाउंट में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है। इसके अलावा बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यालय में 2 लाख सरकारी नौकरी देंगे। Haryana Bhrti
वहीं गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने फरीदाबाद में तिरंगा फहराया। इनके अलावा मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी, अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी, राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम, हिसार में गौरव गौतम, झज्जर में राजेश नागर, जींद में महिपाल ढांडा, करनाल में श्याम सिंह राणा, नूंह में मंत्री आरती राव, पलवल में विपुल गोयल, पानीपत में स्पीकर हरविंद्र कल्याण, रोहतक में कृष्णलाल पंवार, सिरसा में मंत्री कृष्ण बेदी, सोनीपत में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा और रणबीर गंगवा ने यमुनानगर में तिरंगा फहराया। Haryana Bhrti
वहीं अंबाला में सांसद रेखा शर्मा, फतेहाबाद में सांसद रामचद्र जांगड़ा, कुरूक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मबीर,कैथल में सांसद किरण चौधरी ने तिरंगा फहराया। पंचकूला में विधायक शक्तिरानी शर्मा ने तिरंगा फहराया। Haryana Bhrti
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के ओलिंपियन हरविंद्र सिंह और साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल को पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है। CID के चीफ सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया जा रहा है। Haryana Bhrti