Haryana Govt Holiday: हरियाणा में दीपावली की छुट्टी घोषित, मुख्य सचिव के आदेश जारी

Haryana Govt Holiday: हरियाणा में दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर 2024 के बजाए 31 अक्तूबर 2024 को राजपत्रित अवकाश होगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक हरियाणा सरकार के सभी विभागों/बोर्डों/निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में दिवाली त्यौहार के अवसर पर 31 अक्तूबर 2024 को राजपत्रित अवकाश रहेगा।
हरियाणा में दीपावली पर्व को लेकर अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गये हैं। इस बार की दीपावली में स्कूलों में छुट्टी को लेकर सभी प्रदेशों में फेरबदल हुए हैं। किसी प्रदेश में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को रखी गई है और किसी राज्य में 1 नवंबर को रखी गई है।
हरियाणा में दीपावली की छुट्टी 31 अक्टूबर वीरवार को घोषित की गई है। जिसको लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव हरियाणा के आदेश जारी हुए चुके हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा आदेश मिलने के बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गये हैं। स्कूलों में दीपावली अवकाश मिलने पर शिक्षकों व छात्रों में खुशी है।