home page

Haryana Govt Officers: हरियाणा सरकार ने नियुक्त किए लिंक अधिकारी, देखिये पूरी लिस्ट

 हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों आदि के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। 
 | 
Haryana Govt Officers: हरियाणा सरकार ने नियुक्त किए लिंक अधिकारी, देखिये पूरी लिस्ट

Haryana Govt Officers: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों आदि के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। 

आईएएस या एचसीएस अधिकारियों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर होने अथवा किसी अन्य कारण से 2 दिन से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने अथवा अधिकारी की सेवानिवृत्ति या स्थानान्तरण के कारण स्थान होने की रिक्त की स्थिति में उस विभाग, बोर्ड या निगम का कार्य संबंधित लिंक अधिकारी देखेंगे।

 
मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार ये लिंक अधिकारी विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा बोर्डों व निगमों के प्रबन्ध निदेशकों के साथ- साथ सचिवालय स्थापना, मानव संसाधन विभाग, कार्मिक विभाग, गृह-I एवं गृह-II, सामान्य प्रशासन विभाग तथा सतर्कता विभाग के अतिरिक्त/विशेष सचिव/सचिव के लिए नियुक्त किए गए हैं।

मंडलायुक्त द्वारा, उपायुक्त तथा अतिरिक्त उपायुक्त को छोड़कर, आईएएस या एचसीएस अधिकारियों का अतिरिक्त कार्यभार 15 दिन तक संबंधित जिले के किसी अन्य आईएएस या एचसीएस अधिकारी को सौंपा जा सकता है और यदि अनुपस्थिति की अवधि 15 दिन से अधिक है तो किसी अन्य आईएएस या एचसीएस अधिकारी को नियुक्त करने या अतिरिक्त कार्यभार देने का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा। साथ ही, प्रत्येक अधिकारी छुट्टी, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव ड्यूटी, जैसा भी मामला हो, पर जाने से पहले अपने लिंक अधिकारी को सूचित करेगा।


पत्र के अनुसार, अंबाला के मंडलायुक्त की अनुपस्थिति में करनाल और रोहतक के मंडलायुक्त क्रमश: लिंक अधिकारी-I और लिंक अधिकारी-II होंगे। करनाल के मंडलायुक्त के मामले में रोहतक एवं अंबाला के मंडलायुक्त क्रमश: लिंक अधिकारी-I और लिंक अधिकारी-II होंगे। 

रोहतक के मंडलायुक्त के मामले में करनाल और हिसार के मंडलायुक्त क्रमश: लिंक अधिकारी-I एवं लिंक अधिकारी-II होंगे। इसी तरह,हिसार के मंडलायुक्त की अनुपस्थिति में  रोहतक और अंबाला के मंडलायुक्त क्रमश: लिंक अधिकारी-I एवं लिंक अधिकारी-II होंगे।  

गुरुग्राम मंडल के लिए फरीदाबाद और रोहतक के मंडलायुक्त क्रमश: लिंक अधिकारी-I और लिंक अधिकारी-II होंगे। फरीदाबाद मंडल के लिए गुरुग्राम और करनाल के मंडलायुक्त क्रमश: लिंक अधिकारी-I और लिंक अधिकारी-II होंगे।


नगर निगमों के आयुक्त की छुट्टी/प्रशिक्षण/दौरा या चुनाव ड्यूटी के दौरान कार्य देखने के उद्देश्य से भी लिंक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नगर निगम, गुरुग्राम और मानेसर के लिए फरीदाबाद के नगर निगम आयुक्त जबकि फरीदाबाद के लिए मानेसर के नगर निगम आयुक्त लिंक अधिकारी होंगे। 

इसी प्रकार, नगर निगम रोहतक के लिए लिंक अधिकारी हिसार के नगर निगम आयुक्त होंगे जबकि सोनीपत के लिए पानीपत के नगर निगम आयुक्त लिंक अधिकारी होंगे। करनाल के लिए अंबाला के नगर निगम आयुक्त जबकि यमुनानगर-जगाधरी के लिए पंचकूला के नगर निगम आयुक्त लिंक अधिकारी होंगे।


जिला प्रशासन के अधिकारियों की छुट्टी/प्रशिक्षण/दौरा या चुनाव ड्यूटी के दौरान कार्य देखने के उद्देश्य से भी लिंक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उपायुक्त के लिए लिंक अधिकारी-I अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। 

अतिरिक्त उपायुक्त के लिए जिला परिषद तथा डीआरडीए  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I होंगे। जिला परिषद तथा डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए लिंक अधिकारी-I अतिरिक्त उपायुक्त होंगे।


सिटी मजिस्ट्रेट के लिए लिंक अधिकारी-I एसडीएम (मुख्यालय), जबकि एसडीएम (मुख्यालय) के लिए लिंक अधिकारी-I सिटी मजिस्ट्रेट और लिंक अधिकारी-II हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी होंगे (केवल तभी जब आईएएस/एचसीएस अधिकारी इस पद पर तैनात हों)। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी लिए लिंक अधिकारी-I एसडीएम (मुख्यालय) होंगे। लिंक अधिकारियों की विस्तृत सूची csharyana.gov.in पर देखी जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web