Haryana News: हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 1800 रुपए बढ़ा वेतन

इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ा
इस संबंध में मुख्य वित्त सलाहकार की ओर से एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पहले क्लर्क और स्टेनो का पे बैंड 19900 रुपए था, अब इसमें 1800 रुपए की बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया गया है। जिससे कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं, हालांकि बोर्ड और निगमों में तैनात क्लर्क और स्टेनो का पे बैंड 35400 रुपए करने की मांग चल रही थी, लेकिन इसको लेकर उन्होंने पेन डाउन स्ट्राइक भी की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मांग को देखते हुए यह बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।
नया वेतन ढांचा लागू होगा
प्रदेश के सभी सरकारी उपक्रमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने निदेशक मंडल की मंजूरी से ही क्लर्क और स्टेनो श्रेणी के कर्मचारियों के लिए नया वेतन ढांचा लागू करें। हरियाणा सरकार द्वारा वित्त विभाग को दी गई जानकारी के अनुसार 8 फरवरी और 15 मार्च 2024 को दोनों को पत्र जारी किए गए। ऐसी खबरों की जानकारी के लिए आप हमारे पेज को फॉलो कर सकते हैं।
पे बैंड के बारे में
इन पत्रों में सरकारी कर्मचारियों, खासकर क्लर्कों के नए वेतन ढांचे और उनके वेतन निर्धारण के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अगर आपको नहीं पता कि पे बैंड क्या होता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कर्मचारियों के लिए एक निश्चित वेतन ढांचा होता है। इसमें न्यूनतम और अधिकतम वेतन सीमा निर्धारित होती है। यह हर श्रेणी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होता है।