Haryana Familiy ID : हरियाणा PPP बनवाने के नियम हुए सख्त.. ! सिर्फ ये लोग ही बनवा सकेंगे

Haryana Familiy ID: अगर आप नई फैमिली ID बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आपके आधार कार्ड में आपका पता हरियाणा का होना चाहिए। साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट, SLC, वोटर कार्ड और DMC में किसी एक को प्रूफ के तौर पर आपको पता लगाना होगा, तभी आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। Haryana Familiy ID
लोग बनवा सकते Familiy ID
नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से फैमिली ID कैसे बनेगी यह व्यवस्था की जाती है। फैमिली ID में पूरी जानकारी आधार कार्ड के जरिए ही उठाई जाएगी, इनमें नाम, पता सिर्फ आधार कार्ड वाला ही जुड़ता है। अगर आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का नहीं है तो आप यहां फैमिली ID नहीं बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको राज्य का पता अपडेट करवाना होगा। Haryana Familiy ID
अपडेट करवाना होगा ऐड्रेस
आप हरियाणा के जिस भी जिले में काम करते हैं और अगर आप वहां की सरकारी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको आधार कार्ड में पता अपडेट करवाना होगा। कुछ समय पहले भी फैमिली ID में दो नए ऑप्शंस ऐड किए गए थे, समय-समय पर फैमिली ID में जरूरी बदलाव किए जा रहे है। पहले आप आधार कार्ड में स्थानीय एड्रेस को अपडेट करेंगे, उसके बाद ही परिवार पहचान पत्र बनवा पाएंगे। Haryana Familiy ID