home page

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने 5 नेताओं को किया निष्कासित, इस पूर्व विधायक का नाम भी शामिल

 | 
SFSDF
  हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं। कांग्रेस ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के 5 नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया हैं। इनमें पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह का नाम भी शामिल हैं। 

पूर्व विधायक रामबीर सिंह हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। बता दें कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए बाहर किया गया है। 

रामबीर सिंह ने 15 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा चुनाव में वह अपनी बहू के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने पर्ल चौधरी को मैदान में उतारा था। 

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में अत्यधिक गुटबाजी है। पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के दामाद के नाम को आगे बढ़ाया गया। फिर स्थानीय उम्मीदवार को छोड़कर बिहार की बहू को टिकट थमा दी।

 इन्हीं कारणों से पटौदी में कांग्रेस की करारी हार हुई। अब नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भतीजी को टिकट दी जा रही है।

 SDSD

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web