Gas Cylinder News: गैस सिलेंडर और राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव, यहां जानें नए नियम

Gas Cylinder News: फिलहाल नए साल का पहला महीना यानी जनवरी चल रहा है। इस महीने सरकार की ओर से कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। इन बदले हुए नियमों के बारे में आप सभी जानते ही होंगे। आज हम बात कर रहे हैं कि किन नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसे में पूरी जानकारी पाने के लिए आपको हमारे साथ बने रहना होगा।
राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े नए नियम लागू
भारत सरकार की ओर से राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े कई अहम बदलावों की घोषणा की गई है। ये नियम 21 जनवरी 2025 से लागू होंगे। इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली और गैस सिलेंडर वितरण को और अधिक पारदर्शी, कुशल और लक्षित बनाना है। इन बदलावों का असर देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर पड़ेगा।
हर महीने मिलेगी आर्थिक सहायता
इन नए नियमों के तहत राशन कार्ड धारकों को न सिर्फ मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। गैस सिलेंडर के नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिनका उद्देश्य वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल बनाना है। राशन कार्ड और गैस सिलेंडर नए नियम 2025 का मुख्य उद्देश्य पात्र जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
राशन कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
राशन कार्ड का लाभ उठाने के लिए सभी को ई-केवाईसी करवाना होगा। ई-केवाईसी न करवाने पर आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है। आय सीमा में भी बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्रों के लिए आय सीमा 3 लाख होगी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आय सीमा ₹200000 तय की गई है।
राशन कार्ड न होने पर भी मिल सकेगा राशन
शहरी क्षेत्रों में 100 वर्ग मीटर से बड़ा घर या फ्लैट रखने वाले इस योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 100 वर्ग मीटर से बड़ा प्लॉट रखने वाले इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। किसी के पास चार पहिया वाहन या ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए। फिजिकल राशन कार्ड की जगह डिजिटल राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। राशन सिर्फ बायोमेट्रिक या आधार कार्ड से ही लिया जा सकेगा।
गैस सिलेंडर से जुड़े नियम
गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों की बात करें तो 1 साल में सिर्फ 6 से 8 सिलेंडर ही रियायती दरों पर मिलेंगे। इसके बाद सिलेंडर को बाजार भाव पर खरीदना होगा। सिलेंडर में एक स्मार्ट चिप लगाई जाएगी। चिप सिलेंडर के भरने, खपत और वितरण की जानकारी देगी।