home page

Ajab Gajab Offer: महिलाओं के लिए गजब ऑफर, बच्चा पैदा करो और 81 हजार पाओ

 हर सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाती है। महिलाओं और छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए कई ऑफर भी देती है।
 | 
महिलाओं के लिए गजब ऑफर, बच्चा पैदा करो और 81 हजार पाओ
 

 

हर सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाती है। महिलाओं और छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए कई ऑफर भी देती है। लेकिन रूस ने अपने देश की महिलाओं को अजीबोगरीब ऑफर दिया है। इसके अनुसार 25 साल से कम उम्र की छात्राओं को बच्चा पदा करने पर उन्हें 100,000 रूबल्स यानी 81,000 रुपए दिए जाएंगे।


1 जनवरी से शुरू
द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर 25 साल से कम उम्र वाली महिला स्टूडेंट ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया तो उसे 1 लाख रूबल्स यानी 81 हजार रुपये मिलेंगे। रूस सरकार देश के घटते जन्म दर को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है।
 

शर्तें लागू
रूस की इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। इसके लिए रूस ने कुछ योग्यताएं निर्धारित की हैं। मसलन बच्चे को जन्म देने वाली मां की उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए। वो करेलिया की निवासी हो और वहां के किसी लोकल कॉलेज या यूनिवर्सिटी की छात्रा होनी चाहिए।
 
क्या है वजह?
बता दें कि कारलिया के अलावा भी रूस के 11 जगहों पर इस तरह की योजना चलाई गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रूस में जन्म दर तेजी से घट रही है। 2024 में रूस का बर्थ रेट पिछले 25 सालों की सबसे कम रहा है। 2024 में रूस में सिर्फ 599,600 बच्चे पैदा हुए, वहीं 2023 में यह आंकड़ा 16,000 अधिक था। ऐसे में देश की घटती जन्म दर और बूढ़ी होती जनसंख्या रूस के लिए चिंता का कारण बन गई है।

 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web