home page

Haryana: हरियाणा के 700 स्कूलों में नहीं हैं एक भी गर्ल्स Toilet, 81 स्कूलों में बच्चे नहीं

 हरियाणा के सरकारी स्कूलों से एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है।
 | 
हरियाणा के 700 स्कूलों में नहीं हैं एक भी गर्ल्स Toilet,
 

 Haryana School Lack of Toilets and Teachers: हरियाणा के सरकारी स्कूलों से एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। प्रदेश के 23,517 स्कूलों में से 767 स्कूलों में महिला टॉयलेट नहीं है। वहीं 1263 स्कूलों में पुरुष शौचालय नहीं है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के 22,918 स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट है। इनमें से 22,750 गर्ल्स टॉयलेट काम नहीं कर रहे हैं।

नई रिपोर्ट में खुलासा
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के UDISE प्लस द्वारा रिलीज की गई रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में 23 हजार से ज्यादा स्कूल है। लेकिन   22,421 स्कूलों में ही पुरुष शौचालय मौजूद हैं और इनमें से 22,254 शौचालय काम कर रहे हैं। बता दें कि शौचालय नहीं होने की बावजूद नेशनल ऐवरेज की तुलना में हरियाणा की स्थिति काफी बेहतर है।

 
क्या कहते हैं आंकड़ें?
हरियाणा के 146 स्कूलों में आज भी बिजली नहीं आती है। प्रदेश के 7,591 (33%) स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा भी नहीं है। प्रदेश के 97 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर मौजूद है। वहीं राष्ट्रीय आंकड़ों की बात करें तो देश 53% स्कूलों में इंटरनेट 57% स्कूलों में कम्प्यूटर की सुविधा मौजूद है।

 
81 स्कूलों में बच्चे नहीं
UDISE की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के 81 स्कूलों में बच्चे ही नहीं है। इसके बावजूद इन स्कूलों को 178 शिक्षक असाइन किए गए हैं।  प्रदेश के 867 स्कूलों में सिर्फ एक टीचर है। राज्य के सभी 23 हजार से ज्यादा स्कूलों में 250,909 टीचर्स 56 लाख बच्चों को पढ़ाते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web