दिल्ली की महिलाओ के लिए खुशखबरी , इस दिन मिलेंगे 2500 रुपए , CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

दिल्ली को आज नई सीएम मिल जाएंगी। BJP विधायक रेखा गुप्ता आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगी। इसी बीच भावी सीएम ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
दरअसल, दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि बीजेपी की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी।
खबरों की मानें, तो रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा करा दी जाएगी।
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था। रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।