home page

Bhojpuri Song: छपरावाली सिवानवाली फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज, देवरानी-जेठानी ने जीता लोगों का दिल

 | 
vido

Bhojpuri Song: छपरावाली सिवानवाली भोजपुरी फिल्म का हाल ही में नया Title Song रिलीज हुआ है। इस गाने को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। देखते ही देखते यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को लोग 5 लाख से ज्यादा बार देख चुके हैं।

 मंजुल ठाकुर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अंजना सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ संजना पांडे ने भी अहम रोल निभाया है। 


रिश्ते पर बनी है फिल्म

इस फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह और मंजुर ठाकुर ने मिलकर किया है। इस गाने के संगीतकार मोहन राठौर हैं और इसे ओम झा ने कंपोज किया है। पिछले साल नवंबर में ही इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 

 

इस फिल्म में अंजना सिंह का किरदार काफी दिलचस्प है। वहीं देवरानी बनी संजना पांडे टीआरपी क्वीन के नाम से भोजपुरी इंडस्ट्री में मशहूर हो चुकी हैं। 

इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट में गोलू तिवारी, लाडो मधेसिया, प्रिया पारुल विद्या सिंह, सृष्टि मिश्रा, दीक्षा मिश्रा और राम नरेश श्रवण शामिल हैं।


महिला सशक्तीकरण पर आधारित है छपरावाली सिवानवाली

छपरावाली सिवानवाली फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की साफ सुथरी फिल्म है। फैमिली बैकग्राउंड पर बनी ये फिल्म महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की शिक्षा पर बात करती है। इस फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है और स्क्रीन प्ले मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने मिलकर किया है। 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web