home page

Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो

 त्योहारों के मौसम में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक के बाद एक हिट गाने लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुआ उनका गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
 | 
Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो 
 

Bhojpuri Song: त्योहारों के मौसम में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक के बाद एक हिट गाने लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुआ उनका गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसके बाद वो ‘साड़ी के प्लेट’ एल्बम लेकर आए। गाने का नाम ‘एका करेलू’ है।


खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नए गाने ‘एका करेलू’ के रिलीज की जानकारी दी है। इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी लाल यादव ने इस गाने को शिल्पा राज के साथ मिलकर गाया है।

खेसारी ने अपनी आवाज से गाने को खास बनाया है, वहीं उन्होंने अपने डांस से इसे और भी लाजवाब बना दिया है। यूजर ने कहा- 'नंबर वन पर ट्रेंड करवाएंगे''एका करेलु' गाना दरअसल भोजपुरी सिंगर के इसी नाम के एल्बम का है। इसके बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। 

लकी विश्वकर्मा इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। इस गाने में निकिता भारद्वाज भी हैं। गाने के रिलीज होने के साथ ही इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया के इस गाने को नंबर 1 पर ट्रेंड करवाएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'खेसारी लाल के बिना भोजपुरी अधूरी है।'

'राजाराम' का 'चुम्मा चुम्मा' भी मचा रहा धमाल

खेसारी लाल की फिल्म 'राजाराम' का गाना 'चुम्मा चुम्मा' भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में एक्टर की आकांक्षा पुरी के साथ केमिस्ट्री परफेक्ट है। आकांक्षा पहली बार किसी भोजपुरी गाने में नजर आई हैं। इस गाने में आकांक्षा और खेसारी ने शानदार डांस किया है। लेकिन, खेसारी का स्टाइल और भी कमाल का है। एक्टर अपने लंबे बालों वाले लुक में बिल्कुल अलग दिख रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web