Expressway: जल्द शुरू होगा हरियाणा से इस राज्य का ये एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 में भी इस मार्ग को प्रस्तावित किया गया है। इसके निर्माण से अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम, हरियाणा तक जाने वालों लोगों को काफी राहत मिलेगी। वाहन चालक करीब एक घंटे में सारसौल से यमुना एक्सप्रेस वे पहुंच जाएंगे। यह फोरलेन एक्सप्रेस वे 32 किमी लंबा होगा और इसे बनाने में 2300 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इस एक्सप्रेस के निर्माण में अलीगढ़ के करीब 43 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह Expressway अलीगढ़ के अंडला के पास से पिसावा होकर यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचाएगा। इसके बीच में हरित पट्टी होगी। इसके लिए जिन गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाना है, वहां जीपीएस से निशानदेही शुरू कर दी गई है। किसानों से जमीन मिलने के बाद इस Expressway को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने से हजारों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।