home page

Haryana News : हरियाणा के ये 6 नेशनल हाईवे बदल देंगे लोगों की किस्मत, बना देंगे करोड़पति

 | 
Haryana News : हरियाणा के ये 6 नेशनल हाईवे बदल देंगे लोगों की किस्मत, बना देंगे करोड़पति
Haryana News : हरियाणा के इस शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द प्रदेश में नेशनल हाइवे का जाल बिछने जा रहा है। नेशनल हाईवे प्रदेश के विकास में चार चांद लगा देगा। जींद जिला एक नहीं बल्कि 6-6 हाइवे जे जुड़ने जा रहा है। इन 6 Highway बनने के बाद शहर में विकास को चार चांद लग जाएंगे। बता दें कि हम जिस स्थान की बात कर रहे हैं वो है हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की, जहां पर आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 Highway से कनेक्टिविटी होने जा रही हैं। जींद वैसे तो विकास के मामले में काफी पिछला हुआ हैं, लेकिन इन Highway के निर्माण से शहर में विकास एक बार फिर से तेज गति पकड़ने वाला हैं। जींद को हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी बोला जाता है, क्योंकि जिनकी धऱती ने अनके राजनीतिक धुरंधरों को जन्म दिया हैं, हरियाणा के सबसे पुराने शहरों में से एक जींद शहर अब विकास की गति पकड़ता जा रही हैं। इसका कारण शहर से कनेक्टिविटी बढ़ा रहे नए Highway को माना जा रहा है, तो आइए जानते है कि जींद में आने वाले समय को कौन-कौन से Highway बनकर तैयार हो जाएंगे। सोनीपत से जींद 352 A नेशनल Highway सोनीपत से जींद के बीच के सफर को आसान करने के लिए बनाए जा रहे 352 ए नेशनल Highway पर इन दोनों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। यह Highway जल्द ही तैयार होकर जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं देनें लगेगा। आपको बता दें कि नेशनल Highway 352A सोनीपत को जींद से जोड़ेगा, इस पर काम भी शुरू कर दिया गया हैं, और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नेशनल Highway अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत इस Highway का निर्माण कार्य 2 अलग कंपनियों द्वारा किया जा रहा हैं। इस Highway की कुल लंबाई 80 किलोमीटर हैं, जिसे 2 हिस्सों में बांटा गया हैं, इस Highway का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद 2 हिस्सों में चल रहा हैं। 170 करोड़ की लागत से बनेगा जींद पानीपत स्टेट Highway जहां जींद में एक तरफ सोनीपत नेशनल Highway का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जींद और पानीपत के बीच में सरकार स्टेट Highway बनाने जा रही हैं। इस हाइवे का निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही हैं। इस Highway का निर्माण करिए सेंटर रोड़ फंड स्कीम के तहत किया जाएगा, यह Highway बनने के बाद जींद से पानीपत का सफर करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा देगा। 152 डी का कब उठाएंगे जींद के लोग लाभ जींद शहर में 152 डी की कनेक्टिविटी होने के बाद शहर वासी इसका लाभ उठा रहे हैं, आपको बता दें की 152 डी बनने के बाद जींद के निवासियों को अंबाला और चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया हैं, पहले चंडीगढ़ अंबाला जाने वाले मुसाफिरों को 3 से 4 घंटे का समय लगता था। लेकिन 152 डी बनने के बाद यही सफल 2 घंटे में आसानी से तय किया जा सकता हैं। वहीं इस नेशनल Highway के बनने के बाद जींद के नागरिकों का दिल्ली और राजस्थान का सफर भी आसान हो गया हैं। रोहतक-जींद-नरवाना नेशनल Highway 352 जींद शहर को रोहतक और नरवाना से जोड़ने वाला Highway 352 बनकर तैयार हो चुका हें, आपको बता दें की इस फोरलेन Highway की सौगात जींद वासियों को काफी सालों पहले दी गई थी, लेकिन इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब काफी लंबे समय के बाद ये Highway बनकर तैयार हो गया है और जींद शहर वासियों को अपनी सेवाएं दे रहा हैं, इस Highway के बनने के बाद जींद के लोगों का रोहतक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब का सफर भी आसान हो गया हैं। पानीपत-डबवाली नेशनल Highway का निर्माण कार्य होगा जल्द शुरू वहीं आने वाले समय में जल्द ही जींद शहर की कनेक्टिविटी हरियाणा प्रदेश में बनने जा रहे पानीपत-डबवाली नेशनल Highway से कर जी जाएगा। इस नेशनल Highway को बनाने की मंजूरी मिल गई हैं औऱ सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया हैं। यह Highway बनने के बाद करनाल, जीज, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ने का काम करेगा, इसके साथ-साथ जींद के लोगों का सिरसा का सफर भी आसान हो जाएगा। यह Highway सिरसा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने के बाद जींद के कपास व्यापारियों को सिरसा आने-जाने में काफी सुविधा मिलेंगी। जम्मू-कटरा-दिल्ली नेशनल Highway वहीं एनएचएआई के द्वारा जम्मू कटरा दिल्ली नेशनल Highway का निर्माण किया जा रहा हैं, यह Highway जींद जिले के पीलूखेड़ा से होकर गुजरेगा, इस Highway का निर्माण के बाद जींद के लोगों को जम्मू कश्मीर का सफर करने में आसानी होगी, इसके साथ-साथ यह Highway जींद शहर की दिल्ली से कनेक्टिविटी भी आसान कर देगा। वहीं इस हाइवे के निर्माण के बाद हरियाणा प्रदेश के अनेक जिले ट्रैफिक से निजात पा सकेंगे। यह Highway बनेने के बाद जींद जिले का विकास एक बार फिर रफ्तार पकड़ते जा रहा हैं, इस हाइवे के निर्माण के बाद और जीड की कनेक्टिविटी होने से उद्योगपतियों की नजर भी जिद जैसे शहर में अपने उद्योग स्थापित करने की रहेगी।
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web