home page

देश के इस राज्य में है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, जाने इससे जुड़ा खास रहस्य

 | 
देश के इस राज्य में है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, जाने इससे जुड़ा खास रहस्य

हमारा भारत देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यहाँ सभी जाती धर्मों के लोग रहते है, यहाँ सभी देवी देवताओं को पूजा जाता है, हिंदुओं में सबसे बड़ी मान्यता महादेव को दी जाती है, क्योंकि ये सब देवों के देव महादेव है। लेकिन क्या आप जानते है हमारे देश भारत में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है। 

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिले में छोटे बड़े दर्जन भर पर्यटन स्थल हैं लेकिन इन सब में सबसे खास है जशपुर का माधेश्वर महादेव पहाड़, जिसे विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जा रहा है स्थानीय लोग दशकों से इस पर्वत की पूजा पाठ करते रहे हैं। 

मिलीं जानकारी के अनुसार, कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली गांव में स्थित माधेश्वर महादेव के दर्शन कई किलोमीटर दूर से किये जा सकते हैं। अब माधेश्वर महादेव को पर्यटन के मानचित्र में लाने कुनकुरी से विधायक और सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल शुरू कर दी है। माधेश्वर महादेव को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल कर इसके सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 40 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये हैं।

कुनकुरी विकासखण्ड मुख्यालय के मयाली गांव में स्थित माधेश्वर महादेव कटनी-गुमला नेशनल हाईवे से 5 किलोमीटर दूर और बतौली-चरईडांड़ स्टेट हाइवे के किनारे स्थित है। इस विशालकाय पर्वत की आकृति शिवलिंग के आकार की है। इस स्थल को सालों से यहां के आदिवासी और अन्य समाज के लोग महादेव मानकर पूजते आये हैं। इस पर्वत के नीचे एक विशालकाय गुफा भी है जहां आज तक कोई भी गुफा के आखिरी छोर तक नहीं पहुंच पाया और माना जाता है की यहां महादेव विराजते हैं।

इस शिवलिंग के ठीक सामने एक जलाशय भी है। विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के आसपास सौंदर्यीकरण की मांग कई सालों से हो रही थी जो अब सूबे के सीएम ने पूरी की है। मुख्यमंत्री ने स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करते हुए इस स्थल के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है जिसमे प्रथम किश्त के रूप में राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web