home page

Punjab News : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

 | 
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार 

Attack on Sukhbir Badal : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने का प्रयास किया गया है, श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर गोली चली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गोली चलाने के दोषी नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। 

एडीसीपी हरपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि सुखबीर पर हमले के प्रयास के नतीजन मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए। इसकी न्यायिक जांच करानी चाहिए।

कानून व्यवस्था का जनाजा

दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। दोषी नारायण सिंह ने बड़े आराम से बादल के पास आकर गोली चलाने का प्रयास किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जब फायर किया गया तो एक सुरक्षाकर्मी द्वारा पकड़ लेने से नारायण सिंह का निशाना चूक गया। अगर निशाना ना चुकता सुरक्षाकर्मी उसे काबूना करते तो कुछ भी हो सकता था।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web