home page

Namo Bharat Train : दिल्ली से हरियाणा के बीच जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

 | 
Namo Bharat Train : दिल्ली से हरियाणा के बीच जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

Namo Bharat Train : नमो भारत Train से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है, हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, अब दिल्ली से हरियाणा तक नमो भारत Train को चलाने पर तैयारी चल रही है। 

गुरुग्राम और दिल्ली के बीच सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नमो भारत Train और Metro के बीच 5 नए इंटरचेंज स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे दोनों ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स को जोड़ने के साथ ही यात्रा को और सुविधाजनक हो जाएगा। यहां से यात्री आसानी से Train और Metro के बीच ट्रांसफर कर सकेंगे। 

नमो भारत Train और Metro Train के बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 5 इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे। नमो भारत Train अपने रूट पर साइबर सिटी से हीरो होंडा चौक पर ओल्ड गुरुग्राम में प्रस्तावित Metro से जुड़ेगी। राजीव चौक पर भौंडसी से रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित Metro में जुड़ेगी। सेक्टर- 56 से पचगांव तक प्रस्तावित Metro से यह गांव खेड़की दौला और पचगांव में कनेक्टिविटी करेगी।

राजीव चौक और गांव खेड़की दौला में प्रस्तावित ISBT की तरफ नमो भारत Train का गेट बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को आवाजाही के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड (NCRTC) ने यह जानकारी गुरुग्राम Metro रेल लिमिटेड (GMRL) के साथ सांझा की है।

GMRL ने ओल्ड गुरुग्राम में Metro संचालन को लेकर विस्तृत डिजाइन सलाहकार को नियुक्त कर लिया है। सामान्य सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया के तहत 30 नवंबर को टेंडर खोला जाएगा। Metro का काम शुरू करने से पूर्व GMRL ने NCRTC से नमो भारत Train के स्टेशन से जुड़ी जानकारी मांगी थी।

 DPR तैयार

NCRTC के मुख्य अभियंता प्रकाश सिंह ने GMRL के प्रबंध निदेशक डॉ। चंद्रशेखर खरे को पत्र लिखकर बताया है कि नमो भारत Train की पुरानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में बदलाव किए हैं। नई DPR के तहत दिल्ली के एरो सिटी से साईबर सिटी की तरफ दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH-48) पर दाईं तरफ से नमो भारत Train आएगी। साईबर सिटी में ओल्ड गुरुग्राम Metro, नमो भारत Train और रैपिड Metro का एक्सटेंज स्टेशन बनेगा। वहीं, NH-48 पर इफको चौक और सिग्नेचर टावर चौक को पार करेगी।

पहले नमो भारत Train का स्टेशन सेक्टर-17 में प्रस्तावित था, जो नई DPR में इफको चौक पर तैयार किया जाएगा। गांव झाड़सा तक नमो भारत Train बाईं तरफ चलेगी। यहां से यह Train भूमिगत हो जाएगी। राजीव चौक पर दाईं तरफ में स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

राजीव चौक पर भौंडसी से रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित Metro और प्रस्तावित ISBT के तहत एक्सचेंज स्टेशन बनेगा। एरो सिटी से राजीव चौक तक 15।18 किलोमीटर की नमो भारत Train में 9।30 किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत होगा। साईबर सिटी में भूमिगत स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। 

बता दें कि गत 22 अक्टूबर को हरियाणा के सीएम नायब सैनी और केन्द्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच नमो भारत Train के संचालन को लेकर एक बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया है कि सराय काले खां से लेकर धारूहेड़ा तक नमो भारत Train का निर्माण एक ही चरण में किया जाएगा।

यहाँ बनेंगे स्टेशन

दिल्ली में सराय काले खां, INA, मुनिरका, एरो सिटी में नमो भारत Train के स्टेशन बनेंगे। गुरुग्राम में साईबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक और धारूहेड़ा में स्टेशन बनेंगे। इनमें से राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला और मानेसर स्टेशन भूमिगत होंगे।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web