HSSC Govt Jobs 2025: हरियाणा में नये साल पर भर्तियों का क्या होगा फॉर्मूला, HSSC चेयरमैन ने खोले राज

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आज प्रेस वार्ता करते हुए नये साल में भर्तियों के फॉर्मूले को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होनें कहा कि हम एक साल का लेखा जोखा रख रहे हैं। 8 जून को मैंने यहां पदभार संभाला था।
हमें सिर्फ 57 वर्किंग डेज मिले। हमने 36 हजार युवाओं का रिकमेंडेशन किया है। इस पूरे साल में हमने 56830 युवाओं का रिकमेंडेशन किया है। 88000 युवाओं का पीएमटी करवाया। 56 दिनों में 28 परिक्षाएं ली। 24000 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित हुआ।
उन्होनें कहा कि अगले साल से हम भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर लाएंगे। लोगों की ग्रिवेंस के नंबर कम हुए हैं। हम जल्द ही ग्रिवेंस पॉर्टल लाएंगे। साथ ही समाधान शिविर भी लगाए जाएंगे। ताकी हर मामले को लिए कोर्ट जाने की जरुरत न पड़े। इसके साथ ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।
उन्होनें कहा कि ग्रुप डी वेंटीग लिस्ट जनवरी में पूरी कर देंगे। अगले साल से एग्जाम कैलेंडर आएगा। समाधान शिविर लगेंगे और पोर्टल जारी होगा।
वहीं नए सीईटी को लेकर उन्होनें कहा कि पॉलिसी कैबिनेट से पास हो गईं है जल्द सीईटी करवाएंगे। CET में बहुत से बदलाव होंगे। CET नोटिफिकेशन जनवरी में पक्का आ जायेगा।
JBT रिजल्ट जल्दी आएगा और जनवरी में DV होगा। ग्रुप डी वेटिंग और TGT वेटिंग जनवरी में कर देंगें। दूसरे और तीसरे सप्ताह में संभावित है। सिलेबस में कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। इसको लेकर जल्दी ही हेल्पलाइन जारी किया जाएगा।
HSSC CET Breaking News
1. CET में बहुत से बदलाव होंगे।
2. CET नोटिफिकेशन जनवरी में पक्का आ जायेगा।
3. JBT रिजल्ट जल्दी आएगा जनवरी में DV होगा।
4. ग्रुप डी वेटिंग और TGT वेटिंग जनवरी में कर देंगें। दूसरे और तीसरे सप्ताह में संभावित
5. अगले साल से एग्जाम कैलेंडर आएगा