home page

Holiday 2024 : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में इतने दिन बढ़ी दिवाली की छुट्टियां

 | 
Holiday 2024 : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में इतने दिन बढ़ी दिवाली की छुट्टियां
School Holiday 2024 : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है राजस्थान में स्कूली बच्चों के लिए इतने दिन बढ़ गई है दिवाली की छुट्टियां, 27 अक्टूबर से वैसे तो राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में मध्यावधि अवकाश शुरू होगा, लेकिन दो दिन जिला शैक्षिक सम्मेलन होने की वजह से स्कूलों में पहले ही अवकाश हो गया है। अब स्कूलों में आठ नवंबर को कक्षाएं संचालित होंगी।

 दीपावली का अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों में 27 अक्टूबर से सात नवंबर तक तक का ऐलान किया गया है। इसके बाद आठ नवंबर से स्कूल खुल जाएंगे। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 25 एवं 26 अक्टूबर को अनेक जगहों पर आयोजित किया जाएगा। 

इस वजह से स्कूलों में 25 अक्टूबर से सात नवंबर तक अवकाश रहेगा। हालांकि, 25 अक्टूबर को शैक्षिक सम्मेलन होने के कारण शिक्षकों को सम्मेलन में भागीदारी निभानी होगी।

वहीं दूसरी तरफ सरकारी कॉलेजों में दीपावली का कुल आठ दिन का अवकाश रहेगा। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालाय के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में इस बार दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक कुल आठ तक रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web