home page

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का यूटर्न, इतने दिनों तक परेशान करेगा मौसम, किसानों को ये सलाह

 | 
हरियाणा में मौसम का यूटर्न
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। इसके चलते मंगलवार रात से ही तेज उत्तर- पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ चलने वाली हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है।  इन ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अगले 4 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिन में धूप गर्मी और रात को हवाएं ठंड का अहसास कराएगी।

9 मार्च तक मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

9 से 12 मार्च के बीच 2 पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा।

किसानों को सलाह

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही किसानों को गेहूं की फसल पर लगातार नजर रखने और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने के बाद ही उचित कदम उठाने को कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web