Haryana News: सीएमओ में हो सकता है बड़ा बदलाव, नायब सिंह सैनी ने शुरू की सख्ती!
Apr 5, 2025, 18:36 IST
| 
Haryana News: सीएमओ में हो सकता है बड़ा बदलाव, नायब सिंह सैनी ने शुरू की सख्ती!
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों अपने ही दफ्तर – मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) – से नाराज नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सीएम की नाराजगी की मुख्य वजह CMO में कामकाज की शैली, सोशल मीडिया पर गलत संदेश और फीडबैक की कमी बताई जा रही है।
पिछले कुछ समय में कई ऐसे मौके आए जब अधिकारियों की लापरवाही से सीएम विवादों में घिरते-घिरते बचे। इसी के चलते अब सीएम सैनी ने खुद ही स्थिति की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है और भरोसेमंद लोगों से सीधे फीडबैक लिया जा रहा है।
इस सख्ती का असर ब्यूरोक्रेसी में भी दिखाई दे रहा है। CMO में कुछ नए चेहरों की एंट्री की चर्चा तेज है, वहीं कई अधिकारियों की छुट्टी भी हो सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही CMO की कार्यशैली में सुधार के लिए बड़े प्रशासनिक बदलाव कर सकते हैं।
विधानसभा चुनावों से पहले सीएम सैनी का यह कदम न केवल प्रशासनिक मजबूती का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह कोई