Haryana News: हरियाणा रोडवेज की सवारियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर समेत कई लोग घायल, इस वजह से हुआ हादसा

हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़- अंबाला मुख्य मार्ग पर अचानक पलट गई। ये हादसा गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। बस चालक ने आवारा पशु को बचाने के चक्कर में संतुलन खो दिया और बस निर्माण कार्य के गड्ढे में जा गिरी।
इस दौरान बस में करीब 10 लोग सवार थे। जिसमें से 6 लोगों को चोट आई है। वहीं बस का ड्राइवर भी घायल इस हादसे में घायल हो गया।
चंडीगढ़ डिपो से भिवानी के लिए चली थी बस
चंडीगढ़- अंबाला मुख्य मार्ग पर पलटी बस
जानकारी के अनुसार ये हादसा चंडीगढ़- अंबाला मुख्य मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़ डिपो से गुरुवार सुबह चार बजे भिवानी के लिए चली थी।
आवारा पशु और धुंध के कारण हादसा
5 बजे बस चंडीगढ़- अंबाला मुख्य मार्ग पर पहुंची। इस दौरान बस के आगे एक गाय आ गई। धुंध ज्यादा होने के कारण ड्राइवर ने पहले गाय को नहीं देखा और फिर अचानक से जब गाय दिखी तो ड्राइवर ने उसे बचाने के चक्कर में संतुलन खो दिया। इसके बाद बस सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के गड्ढे में जा गिरी।
6 लोगों को आई चोटे, ड्राइवर भी घायल
हादसे के दौरान बस में करीब 10 सवारियां थीं। जिनमें से छह को चोट आई है। वहीं ड्राइवर भी अभी घायल है। घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां सभी का उपचार किया जा रहा है।