home page

Haryana News: अमित शाह के राजनीतिक मंत्र से हरियाणवी भाजपाई हो रहे उत्साहित 

 | 
Haryana News: अमित शाह के राजनीतिक मंत्र से हरियाणवी भाजपाई हो रहे उत्साहित 

Haryana News: अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में होंगे

  Haryana News:  सिरसा (सी एम ग्रोवर -प्रैसवार्ता) अक्तूबर मास में होने जा रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हरियाणा की राज्यकारिणी की पंचकूला में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए राजनीतिक मंत्र से भाजपाई काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, (Haryana News) क्योंकि अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में होंगे और सरकार बनने पर सैनी ही मुख्यमंत्री होंगे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण प्रक्रिया में हुई चूक से ज्यादातर भाजपाई दिग्गजों के निष्क्रिय होने से संगठनात्मक ढांचा गड़बड़ा गया और भाजपाई जनाधार तेजी से खिसकता हुआ आगे बढ़ता गया। अपनों की अनदेखी कर गैरों पर भरोसा करने, विजयी परचम फहराने में सक्षम भाजपाई दिग्गजों को टिकट से वंचित करना भाजपा पर भारी पड़ा। भाजपा का अपनी दूसरी पारी में जजपा से तालमेल ज्यादातर भाजपाइयों तथा आमजन को रास नहीं आया। भाजपा की हरियाणा में पहली बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने में अहम् भूमिका अदा करने वाले पंजाबी समुदाय की पंजाबी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई अनदेखी और इस समुदाय की उम्मीद पर खरा न उतरने से इस समुदाय की सोच में आया बदलाव भाजपा के लिए क्षतिदायक साबित हुआ। (Haryana News) भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जातीय समीकरणों पर नजर रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फोकस बनाकर एक रणनीति तैयार की है, हरियाणा में 30% पिछड़ा वर्ग तथा 20%पंजाबी समुदाय से संबंधित मतदाता हैं। हरियाणा के दोनों आरक्षित लोकसभा तथा करीब एक दर्जन आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में दलित समुदाय के मतदाताओं की भाजपा से दूरी पर भी भाजपाई मंथन चल रहा है। भाजपा "हैट्रिक"का उद्देश्य लेकर 60 विधानसभा क्षेत्रों में अपना फोकस लेकर चुनावी तैयारी में जुट गई है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में करीब एक दर्जन मौजूदा भाजपा विधायकों की टिकट पर "ग्रहण" लग सकता है। (Haryana News) वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 79 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई थी, मगर टिकट वितरण प्रक्रिया की चूक के चलते मात्र छः मास बाद हुए विधानसभा चुनाव में यह बढ़त चालीस पर रह गई थी और लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण प्रक्रिया की चूक के चलते 46 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त हासिल हुई है। Haryana News: राज्य के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर बारीकी से मंथन उपरांत भाजपा ने टिकट वितरण में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी भाजपा संगठन को साथ लेकर और उन्हें उचित सम्मान देने की सोच रखते हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमेशा अपनों की अनदेखी कर दलबदलुओं, आमजन द्वारा नकारे गये राजसी दिग्गजों को तवज्जो देते रहे हैं, जिस कारण भाजपा संगठन में निष्क्रियता देखने को मिली है। अमित शाह ने नायब सैनी पर विश्वास व्यक्त कर भाजपाइयों में उत्साह भर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भाजपाई दिग्गजों और कार्यकर्ताओं को दिया गया राजनीतिक मंत्र क्या रंग लायेगा,यह तो आने वाला समय ही बताएगा, मगर भाजपा के प्रति बदलती सोच रखने वालों की सोच पर भी "ग्रहण" लगता नजर आ सकता है। Also Read: Cm Nayab Singh Saini: जिन पात्र लाभार्थियों को आज योजनाओं का लाभ मिला है उन सभी को बधाई 
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web