Haryana : हरियाणा में सिरसा की नगर पालिका में CM फ्लाइंग का छापा, खंगाले गए सभी रिकार्ड

Haryana : हरियाणा के सिरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिले के रानिया में आज शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर नगर पालिका कार्यालय में CM फ्लाइंग की एक टीम ने छापा मार दिया। CM फ्लाइंग की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । CM फ्लाइंग की टीम में शामिल राजेश कुमार व अन्य कर्मचारियों ने नगर पालिका में पहुंच कर लेखा अधिकारी के कार्यालय में रिकॉर्ड की गहनता से जांच पड़ताल की।
हाजिरी की चेक
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों की हाजिरी व भुगतान को लेकर गोपनीय जांच की गई। जांच टीम ने शहर में कुछ समय पहले करवाए गए विकास कार्यों के बारे में पूछताछ की तथा संबंधित दस्तावेज खंगाले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में साफ सफाई व पेंडिंग पड़े कार्यों को लेकर शिकायत की गई। जिसके आधार पर CM फ्लाइंग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।
पद खाली
नगर पालिका में सचिव पद का रिक्त होने के कारण कालांवाली के नगर पालिका सचिव गिरधारी लाल को अतिरिक्त कार्य भार सौंपा हुआ है। जिसके कारण वे मौका पर नहीं मिले। इसके अलावा नगर पालिका में कई अधिकारियों के पद रिक्त होने के कारण विकास कार्य रुके हुए हैं।