home page

Haryana : हरियाणा के 17 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा झटका, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला...

 | 
Haryana : हरियाणा के 17 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा झटका, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला...
Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर है। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत NHM कर्मचारियों को दीपावली के त्योहार आने से पहले ही NHM के निदेशक ने एक पत्र जारी करके सभी कर्मचारियों को बड़ा झटका दे दिया है। आइए जानते है ऐसा क्या है इस पत्र में जिससे सभी कर्मचारियों को जोर का झटका लगा है...

NHM के निदेशक के पत्र क्रमांक NHM/एडमिन/2024/6291-6332 दिनांक 29/10/2024 द्वारा वर्ष 2018 में दिए गये सेवा नियमों के लाभ को निरस्त करने कर दिया गया है।

भारी गुस्सा

NHM के निदेशक के आदेश के बाद NHM कर्मचारियों में इसका ना केवल झटका लगा है बल्कि भारी रोष भी हुआ है। पूरे हरियाणा में करीब 17 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। अकेले महेंद्रगढ़ जिले में इन कर्मचारियों की संख्या करीब पांच सौ से ज्यादा है। अब इन कर्मचारियों को सेवा नियमों को निरस्त करने के बाद साल में दो बार मिलने वाला महंगाई भत्ता फ्रीज हो गया है।

इसी तरह साल में एक बार होने वाली तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि भी बंद हो जाएगी। 

NHM कर्मचारी कर रहे काम

विभाग में पिछले 26 वर्षो से NHM कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। तत्कालीन सरकार द्वारा वर्ष 2018 में NHM कर्मचारियों को सर्विस बायलॉज का लाभ दिया गया था। इस लाभ के मिलने पर कर्मचारियों ने इसे एक जनकल्याणकारी कदम बताया था। इससे NHM कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में अपना एक कर्मचारी होने का सुखद एहसास हुआ था।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरकेश तथा जिला अध्यक्ष डा. पुष्पेन्द्र ने संयुक्त रूप से कहा है कि दो नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) द्वारा NHM कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करते हुये धनतेरस के अवसर पर धन की वर्षा की घोषणा की थी।

सेवा नियमों किया गया फ्रीज

हालांकि अभी तक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलने शुरू नहीं हो पाया था और अब मंगलवार को NHM कर्मचारियों के सेवा नियमों फ्रीज कर दिया गया है। इस कारण प्रदेश के लगभग 17 हजार NHM कर्मचारी काली दीवाली मनाने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि NHM कर्मचारी (NHM employees) अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या के अनुरूप अपनी ड्यूटी में मशगुल थे।

एक तरफ तो सरकार द्वारा कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व पर महंगाई भत्ता दिया जा रहा हैं, जिसके चलते प्रदेश के 17 हजार NHM कर्मचारी भी उम्मीद लगाये बैठे थे कि उन्हें दीपावली के पावन पर्व पर सरकार द्वारा घोषित वेतन विसंगति को दूर करते हुये सातवें आयोग का लाभ प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web