home page

Haryana news : हरियाणा के पूर्व सीएम OP चौटाला को आज आखिरी विदाई, 89 साल की उम्र में हुआ निधन

 | 
हरियाणा के पूर्व सीएम OP चौटाला को आज आखिरी विदाई, 89 साल की उम्र में हुआ निधन

Haryana news : हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला का आज शनिवार को सिरसा के गांव तेजा खेड़ा में बने फार्म हाउस में अंतिम संस्कार होगा। सुबह 8 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद दोपहर राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जाएगी।

रात करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर फार्म हाउस पहुंचा था। अभय सिंह चौटाला उनके पार्थिव शरीर के साथ थे।

ओपी चौटाला हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुग्राम के अस्पताल में ओपी चौटाला ने अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे पहले से ही दिल और शुगर समेत कई बीमारियों से ग्रस्त थे।

ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। आज 21 दिसंबर की छुट्टी की गई है। PM नरेंद्र मोदी ने भी चौटाला के साथ पुरानी फोटो शेयर कर शोक व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web